
अविराज सिंह के जन्मदिन पर तीन दिनों में 685 यूनिट रक्तदान, प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा रक्तदान में यह बड़ा उदाहरण
सागर। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन पर आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में 685 यूनिट रक्त दान कर रक्तवीरों ने त्याग और सेवा का पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। गतवर्ष के रक्तदान को शामिल करें तो अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित दो वर्ष के रक्तदान शिविरों में कुल 1255 यूनिट रक्तदान हुआ है। रक्तदान शिविर आयोजित कर जन्मदिन मनाने की की प्रेरणा देने वाले उनके पिता पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर बीते 12 वर्षों में हुए कुल रक्तदान को शामिल करें तो पिता पुत्र के जन्मदिन पर अब तक कुल 17344 यूनिट रक्त संग्रहीत कर सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को भेजा जा चुका है। सागर जैसे जिले से रक्तदान का यह शानदार आंकड़ा असाधारण उपलब्धि है। समापन दिवस का शुभारंभ करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री गौरव रणदिवे ने भी कहा कि रक्त दान के क्षेत्र में यह उपलब्धि एक मिसाल है।
शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के महामंत्री गौरव रणदिवे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार में लंबे समय तक काम करते हुए मैंने जिन व्यक्तित्वों को देखा है, उनमें भूपेन्द्र सिंह जी अपनी एक अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मैं अभी अविराज जी को सुन रहा था, तो बैठे-बैठे सोच रहा था कि किसी व्यक्ति के कर्मों को देखना हो, तो उसके संस्कार उसका एक बहुत बड़ा माध्यम होते हैं। ऐसे अच्छे संस्कारों के कारण ही आज यह कार्य संभव हो पाया है। यह कोई साधारण काम नहीं है कि लगातार 12 वर्षों तक रक्तदान शिविर का आयोजन करना और 16,000 से अधिक जिंदगियों को बचाना। रक्तदान को पूरी दुनिया में सबसे बड़ा दान माना जाता है। इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान होना असाधारण और बड़ा काम है। इतने लोगों को प्रेरित करना, उन्हें प्रोत्साहन देना, तैयार करना और उसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन करना अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य है।श्री रणदिवे ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने और समाज को संदेश देने का यह कार्य बहुत सराहनीय है। हमारी भी समाज के प्रति जिम्मेदारी है। हमें भी समाज के प्रति अपना योगदान देना चाहिए। इस कार्य को राज्य की युवा शक्ति कर रही है। इसके लिए मैं सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ और अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूँ। पिछले 12 वर्षों से आदरणीय भूपेंद्र सिंह जी ने जिस तरह रक्तदान का सराहनीय कार्य किया है, उस कार्य को आगे बढ़ाने का जो लक्ष्य अविराज जी ने लिया है, इस अभिनव कार्य लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ।
श्री रणदिवे ने कहा कि पिछली बार जब भूपेंद्र सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, तब मैंने जानकारी प्राप्त की थी कि 2200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया था। उस समय मैं किसी कारणवश यहाँ नहीं आ पाया था, लेकिन आज अविराज जी के जन्मदिन पर मुझे निश्चित तौर पर मन में उत्साह भी हो रहा है और यह विश्वास भी है कि आने वाले समय में समाज इस दिशा में और अधिक काम करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के शब्दों में कहें युवाओं को अपने जीवन में एक ध्येय और एक लक्ष्य निर्धारित करके अवश्य आगे बढ़ना चाहिए, यह काम यहां अविराज जी के नेतृत्व में हो रहा है। श्री रणदिवे ने कहा कि मुझे अपने जीवन में कुछ व्यक्तित्वों और उनके जीवन से बड़ी प्रेरणा मिलती है। वैसे तो मैं शेर-ओ-शायरी कम ही करता हूँ, मगर आज के कार्यक्रम को देखकर मुझे लगा कि मैं भी कुछ पंक्तियाँ प्रस्तुत करूँ। युवाओं के बारे में कहा गया है—
“मैं यारों किसी माहौल में ढलता नहीं हूँ, ठोकर लगे तो राह बदलता नहीं हूँ।
मैं रखता हूँ कदम जहाँ नए रास्ते बनें, खींची हुई लकीर पे चलता नहीं हूँ।”
युवा नेता अविराज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर मेरे द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के तीसरे एवं समापन दिवस पर आज यह शिविर संपन्न हो रहा है। मैं सभी रक्तदानियों का हृदय के तल से आभारी और सदैव के लिए ऋणी हूं। 12 वर्ष में पिता श्री भूपेन्द्र सिंह जी के जन्मदिवस पर आयोजित सभी रक्तदान शिविरों में हमने देखा कि प्रत्येक वर्ष रक्तदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। यह ईश्वर की कृपा है कि मात्र 12 वर्षों में पापाजी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से भारी संख्या में रक्त एकत्रित हुआ। इन शिविरों में लगभग 16,659 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था। रक्तदान से बढ़कर सेवा का कार्य और क्या हो सकता है? रक्त एक ऐसा अनमोल तत्व है, जो लोगों का जीवन बचाता है और जीवन की रक्षा करता है। यह एक ऐसा तत्व है, जिसका निर्माण कृत्रिम रूप से नहीं किया जा सकता। इसे केवल एक मनुष्य ही दूसरे मनुष्य को दे सकता है। हमारा प्रयास यही है कि किसी भी गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और उसकी जान बचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि हम सभी युवाओं में यह भावना विकसित होनी चाहिए कि अपना जन्मदिवस केवल मालाएँ पहनकर, केक काटकर या फ्लेक्स लगाकर मनाने तक सीमित न रखें। यह आपकी व्यक्तिगत पसंद हो सकती है, लेकिन हमारी संस्कृति हमेशा से यह रही है कि जन्मदिवस के अवसर पर अन्नदान किया जाए अथवा कोई अन्य सेवा कार्य किया जाए। युवाओं में सेवा की यह भावना बढ़नी चाहिए और हमें इसे लगातार विकसित करना चाहिए। मैंने देखा है कि जिस व्यक्ति ने भी शिविर में एक बार रक्तदान किया है, उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। विशेष रूप से युवाओं ने यह संकल्प लिया है कि वे हमेशा नशे से दूर रहेंगे, स्वयं को फिट रखेंगे और अपनी शारीरिक क्षमता इतनी अच्छी बनाएँगे कि नियमित रूप से रक्तदान कर सकें। इसलिए यदि युवाओं को सही दिशा देनी है, तो उनसे रक्तदान करवाइए। रक्तदान करने से वे स्वयं अपने जीवन में सही दिशा प्राप्त कर लेंगे। वे अपनी फिटनेस का महत्व समझेंगे और नशे तथा गलत आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित होंगे। विवेकानंद जी ने युवाओं के आदर्श स्वरूप की जो परिकल्पना प्रस्तुत की, उसके अनुसार युवा वह है, जो दुर्गुणों से दूर रहता है, जो काल की चाल बदलने का सामर्थ्य रखता है, जिसका इतिहास प्रेरणादायक होता है और जिसमें जोश के साथ होश भी होता है।
शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह और संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में यश ठाकुर खुरई और उनके साथियों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का 50 कंबलों से स्वागत किया जो जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। अपने संकल्प के अनुसार उन्होंने फूल मालाओं और गुलदस्ते स्वीकार नहीं किए। समापन दिवस पर महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। मकरोनिया की मां बेटी रुचिका सिंह और वेदिका सिंह ने एक साथ आकर इस बार भी रक्तदान किया।
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने संग्रहीत रक्तकोष को शीष नवा कर प्रणाम कियापूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह और अधिराज सिंह ने रक्तदान शिविर में संग्रहीत रक्तकोष पर पुष्प वर्षा कर तथा शीश नवां कर वंदन किया। उन्होंने सभी रक्तदानियों का धन्यवाद करते हुए सभी से से आग्रह किया कि वे 29 नवंबर को शाम छह बजे आयोजित रक्तार्पण कार्यक्रम में पधार कर रक्तवीरों का सम्मान करें और अविराज सिंह को आशीष दें।
जन्मदिन पर रक्तार्पण कार्यक्रम आज, पूर्व मंत्री पं गोपाल भार्गव होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में एकत्रित संपूर्ण 685 यूनिट ब्लड जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडीकल कालेज के ब्लड बैंक को सौंपने युवा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन 29 नवंबर की शाम छह बजे से रक्तार्पण कार्यक्रम होटल ग्रैंड दीपाली के लोटस गार्डन में आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री,रहली विधायक पं गोपाल भार्गव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरी विधायक श्री बृजबिहारी पटैरिया करेंगे और विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती अर्चना पुष्पेंद्रप्रताप सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, शहर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, पूर्व विधायक महेश राय, पूर्व विधायक श्रीमती विनोद पंथी, पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी, पूर्व विधायक टीकमगढ केके श्रीवास्तव, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि, पूर्व अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक दमोह राजेंद्र गुरु, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष छतरपुर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नगरनिगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार होंगे।
यह उपस्थित रहे –
रक्तदान के समापन दिवस पर रक्तदाताओं में श्रीमती वेदिका चंद्रात्रे, कीर्तिमां चंद्रात्रे, रानी विश्वकर्मा, मयंक जैन पत्रकार खुरई, रामलखन सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह रघुवंशी, अभिषेक सिंह ठाकुर, ब्रह्मदत्त दुबे पत्रकार, अमित यादव, अंकित अहिरवार, जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, अजय कुमार, सोनू बुंदेला, देवेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, अशोक यादव, पीलू यादव, राघवेंद्र परिहार, शुभम राजपूत, आनंद ददरया, पप्पू शुक्ला, अक्षय प्रताप सिंह ठाकुर, मनीष राय, संदीप चौरसिया, रानी विश्वकर्मा, सिद्धेश्वरराज सिंह सहित 285 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
अन्तिम दिवस रक्तदान शिविर स्थल पर अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक केपी यादव गौरव खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम चेयरमैन पूर्व सांसद, गौरव रणदिवे ( प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभागीय प्रभारी, सदानंत गौतम जिला ग्रामीण प्रभारी भाजपा, रानी कुशवाहा भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष, संगीता तिवारी महापौर सागर नगर निगम, वृंदावन अहिरवार अध्यक्ष नगर निगम सागर, यश अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष, सुशील तिवारी वरिष्ठ नेता, प्रकाश चौबे इंजीनियर, वरिष्ठ समाजसेवी, राजकुमार पटेल पार्षद, रूबी पटेल (पार्षद), प्रदीप गुप्ता (पप्पू), शरद जैन, उमेश यादव, शालीन सिंह, अनिल पाराशर बंदरी मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह राजपूत, सौरभ सिंह दूधबारा जिला महामंत्री, श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार नपा अध्यक्ष, अर्चना जैन, लक्ष्मण सिंह भाजपा नेता, संध्या भार्गव, संतोष दुबे, बलवीर सिंह राजपूत जनपद उपाध्यक्ष, शैलेंद्र ठाकुर पार्षद, आनंद ददरया, यशवंत करोसिया, विनोद प्रजापति, सचिन शर्मा, संदीप साहू, राजकुमार पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, वीरसिंह यादव, जितेंद्र राजपूत, ऋषि बुंदेला, महेश साहू, अर्पित पांडे, प्रतीक चौकसे, शुभम घोषी, अजय तिवारी, अंकित विश्वकर्मा, सूर्यांश तिवारी, उत्तम सिंह, संतोष तिवारी, मधुसूदन खेमरिया, नीलेश राय, विशाल गुरु, सोमेश जडिया, डब्बू दुबे, सुरेंद्र तिवारी, अरविंद यादव, सुदेश जैन, उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर के लिए चिकित्सकीय टीम में डॉ डॉक्टर इंद्राज सिंह ठाकुर डॉ नीना गीडियन, डॉ ममता तोमर पूर्व सीएमएचओ, डॉ एमके जैन, डॉ अमन गंगवानी, डॉ स्वाति पांडे, डॉ पुखराज सिंह कुशवाहा, डॉ पूजा सिंह बीएमसी, डॉ शेखर श्रीवास्तव, डॉ रामजी ठाकुर, डॉ तुषार मिश्रा, स्टाफ – अखिलेश कुशवाहा, प्रतिज्ञा सिंह, प्रमोद कुमार जैन, हेमलता अहिरवार, प्रियंका उपाध्याय, राजेश खटीक, संजय कुमार तिवारी, कपिल रजक, अमित कुमार शर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी, अजीत त्रिपाठी, विनय पटेल, प्रकाश यदुवंशी, आशीष पांडे, सुरेश अहिरवार, अतुल तिवारी, प्रतीक्षा पटेल, शुभशंकर, शिवप्रताप सिंह, चंद्रशेखर नामदेव, भैयालाल अन्य सभी टैक्नीशियन उपस्थित रहे।
